टाउन थाना क्षेत्र के भजौर गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे अचानक लगी आग ने दो गरीब किसानों की सालभर की मेहनत को चंद मिनटों में राख कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह और रंजीत तांती के धान के पुंज में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।