बिदुपुर: चकसिकंदर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्कूली छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित चकसिकंदर के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में “ट्विनिंग ऑफ स्कूल” कार्यक्रम के तहत आसपास के कई माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है।