चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के चांदमारी रोड स्थित कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों का सामान स्वाहा
चक्रधरपुर शहर के वार्ड 10 स्थित चांदमारी रोड पर रविवार को दोपहर के वक्त आग लगने की एक बड़ी दुर्घटना घटीl चांदमारी रोड पर बने 'आशीर्वाद कलेक्शन' के कपड़े के मकान के घर के उपर बने गोदाम में लगभग 3 बजे अचानक आग भड़क उठीl देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गयाl