कर्वी: कर्वी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 40 शिकायतें, 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
कर्वी के तहसील सभागार में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में आज शनिवार की सुबह 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें कुल 40 शिकायतें पहुंची जहां 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में जमीन,नाला चकरोड,तालाब,विद्युत जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराए।