कर्वी: बहिलपुरवा के रामपुर तरौंहा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बहिलपुरवा के रामपुर तरौंहा गांव में बीते गुरुवार की दोपहर 3 बजे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें हसन अली समेत 5 लोग घायल हो गए। घायल हसन अली ने आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे घटना की जानकारी दी है।और बताया कि जमीन में कब्जे को लेकर अहमद रजा समेत 7 लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।वहीं पांचों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।