कर्वी: अन्ना प्रथा से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर कर्वी में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे
अन्ना प्रथा से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे कर्वी के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यह अभी क्रमिक अनशन है ,उन्हें मजबूरी में आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा। किसानों ने कहा कि जनपद में अन्ना प्रथा से किसान परेशान है।