अकोढ़ी गोला: जयनगर गांव में सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ऑटो ने एक वृद्ध को टक्कर मारकर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
जयनगर गांव में सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ऑटो ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम बहादुर प्रसाद बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है।