जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को 9:00 बजे मानगो के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। आज़ाद बस्ती और डिमना रोड जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई, जहां मिश्रित आबादी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।