ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने चोरी की कार के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।क्षेत्र के उमरी गाँव निवासी उत्तम ने रविवार को हुंडई कार चोरी होने का मामला दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अनुपम त्रिवेदी निवासी राजा तिवारीपुर व वीरेंद्र यादव निवासी नेवाजगंज थाना डलमऊ को गिरफ्तार किया है।चोरी की कार भी बरामद की है।