ऊंचाहार: ऊँचाहार रेलवे क्रासिंग पर फल खरीदते समय युवक के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे मानी मजरे खोजनपुर गाँव निवासी सन्तोष कुमार ने बताया कि, रविवार की शाम वो घरेलू सामान खरीदने ऊँचाहार आया था।इसी दौरान नगर के रेलवे क्रासिंग पर ठेली पर फल खरीद रहा था।आरोप है कि इसी दौरान चार लोग आये और गालीगलौज करते हुए लात घूंसों से उसे मारा पीटा और धमकी देकर फरार हो गये।सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।