ऊंचाहार: जसौली गाँव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जसौली ने हरिहरपुर को दी शिकस्त
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के जसौली गांव में सोमवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जसौली की टीम ने खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरिहरपुर की टीम को करारी शिकस्त दी।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान मो शमसाद ने विजेता टीम के कप्तान को नकद धनराशि देकर पुरुस्कृत किया।ग्राम प्रधान ने खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई भी किया।