जमुई: जमुई में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
Jamui, Jamui | May 20, 2026 ई-फार्मेसी और अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित राष्ट्रव्यापी बंद का जमुई में व्यापक असर दिखा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं।