मेरठ: लिसाड़ीगेट में DM से संबंध बताकर पिस्टल का लाइसेंस बनवाने के नाम पर की गई ₹80 हज़ार की ठगी, SSP के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Meerut, Meerut | Feb 21, 2024 डीएम से संबंध बताकर पिस्टल का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए गए। मामला अफसरों तक पहुंचा तो एसएसपी ने लिसाड़ीगेट थाने में आरोपित नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपित घर से फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।