मेरठ: डीएम दफ्तर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का प्रदर्शन:कहा- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Meerut, Meerut | Feb 20, 2024 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारी सैकड़ों शिक्षकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सकौती टांडा स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति और कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग में शिकायत के बाद भी बाद भी कार्यवाही नहीं की गई।