कुकड़ू: कुकड़ू में जिउतिया पर माताओं ने निर्जला उपवास रख जिऊतवाहन का पूजन किया
कुकड़ू प्रखंड समेत पूरे क्षेत्र में शनिवार की शाम को जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से भगवान जिऊतवाहन की पूजा-अर्चना की. जिउतिया को कुकड़ू, तिरुलडीह, सिरूम समेत आसपास के बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल रही.