कन्नौज: तालग्राम के पहलेपुरवा गांव में चोरी के मामले में कार्यवाही नहीं कर रही पुलिस, एसपी से शिकायत
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस कार्यवाही नही कर रही है। तालग्राम के पहलेपुरवा गांव निवासी वीरेंद्र ने एसपी से शिकायत की है। रविवार को एसपी कार्यालय पहुंचे परिवार के सदस्यों ने कार्यवाही की मांग रखी है। लाखों की चोरी के मामले में अमोलर पुलिस पर कार्यवाही न करने की बात कही गई है।