कन्नौज: दीदारगंज मोहल्ले में युवक के घर के बाहर धरना पर बैठी महिला, युवक पर धोखाधड़ी का आरोप
कन्नौज के दीदारगंज मोहल्ले में एक घर के बाहर महिला धरने पर बैठी हुई है। महिला ने युवक पर अवैध संबंध बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगायाहै। महिला के मुताबिक युवक शादी करने से मुकर गया। कार्रवाई की मांग को लेकर युवक के घर के बाहर धरने पर महिला बैठी है। आरोपी युवक का परिवार घर पर ताला लगाकर फरार है।