किशनगंज: NH-27 पर स्कूली बस और ट्रक में भिड़ंत, एक बच्चा हुआ चोटिल
राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर देवरी कस्बे के समीप स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में देवरी कस्बे के निजी स्कूल के बच्चे सवार थे। हादसे में ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में एक बच्चे को मामूली चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।