बेतिया मे मारपीट के मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज,सात गिरफ्तार गये जेल। मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बेलवा टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट के मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मारपीट करने वालों में से सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया है।