दरभा: कीचड़ भरी सड़क पर फंसा ट्रक, कामानार नाका से दरभा नाका तक लगा वाहनों का लंबा जाम, बारिश के बाद सड़क पर दलदल जैसे हालात
Darbha, Bastar | Nov 3, 2026 लगातार बारिश के बाद सड़कों पर जमा कीचड़ अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। कामानार नाका से दरभा नाका के बीच कीचड़ भरी सड़क पर एक ट्रक फंस जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। ट्रक के बीच सड़क पर फंसने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई और छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थम गए।