सैदपुर: वाराणसी के एयर शो के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी, एसपी ने सैदपुर में व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए निर्देश
वाराणसी में नमो घाट पर आगामी दिनों में होने वाले एयर शो के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की तैयारियों के क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सैदपुर क्षेत्र का दौरा कर महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। बाद में उन्होंने सैदपुर कोतवाली का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की भी समीक्षा की।