कुंडा: बाघराय इलाके के रामपुर कोटवा गांव में दबंगों ने कुनबे की पिटाई की, गाड़ी में तोड़फोड़ की
बाघराय इलाके के रामपुर कोटवा गांव निवासी दीपचंद ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोगों को पड़ोसी दबंगों द्वारा जमकर मारा पीटा गया और उनकी कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। स्थानीय पुलिस में शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।