जालोर में नामांकन वापस लेने के लिए महिला ने लगाई दौड़...जालोर नगर परिषद चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को वार्ड 35 की निर्दलीय प्रत्याशी नीलम कुमारी नामांकन वापस लेने के बाद दौड़ती हुई निर्वाचन ऑफिस पहुंची। उन्होंने कहा कि दबाव बनाकर नामांकन वापस करवाया गया है और वह चुनाव लड़ना चाहती थी।