कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा में घुसे निराश्रित पशु, बड़ा हादसा टला : जालोर शहर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा तिलक द्वार से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भक्त प्रहलाद चौक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। भक्त प्रहलाद चौक पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद निराश्रित पशु अचानक शोभायात्रा के आगे दौड़ने लगे। इस दौरान कई बार पशु श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भी घुस गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात जालोर नगर परिषद के कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए निराश्रित पशुओं को भीड़ से दूर भगाया। राहत की बात रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई और समय रहते स्थिति संभाल लेने से बड़ा हादसा टल गया।
Jalor, Jalor | Sep 4, 2026