दतिया नगर: नगर के प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग और तलाशी अभियान जारी रहेगा: एसपी
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने रविवार की रात्रि नगर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं सघन वाहन चेकिंग अभियान का जायजा लिया उन्होंने राजगढ़ चौराहा किला चौक पहुंचकर व्यवस्था देखी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ट्रैफिक व्यवस्थित बनाने और कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए प्रतिदिन शाम 6:0 से 10:00 बजे अभियान चलाया जाएगा ।