तिर्वा: तिर्वा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 133 शिकायतें आईं, 13 का मौके पर निस्तारण किया गया
Tirwa, Kannauj | Sep 5, 2026 कन्नौज। तहसील तिर्वा में शनिवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 133 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 120 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।