कसरावद: श्री चिंतामणि हनुमान मंदिर सेवा समिति ने एसडीएम अनिल जैन का जन्मदिन मनाया, सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं
नगर के नवागत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनिल जैन के जन्मदिवस के अवसर पर श्री चिंतामणि हनुमान मंदिर सेवा समिति एवं सुंदरकांड भजन मंडल के सदस्यों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सफल, स्वस्थ एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की गई।