अशोक नगर: सोवत में कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश
अशोकनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सोवत में कलेक्टर साकेत मालवीय ने बुधवार को रात 8 बजे रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली।