भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रमुखों, मांझी-चालकी, गायता-पुजारियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को नई पहचान मिल रही है। वहीं विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान को सदैव प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध जनजातीय विरासत की झलक देखने को मिली।
#JanjatiyaGauravDiwas #BirsaMunda #जनजातीय_गौरव #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
97 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 18, 2026