गम्हरिया थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे गुप्त सूचना पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर बभनी गांव निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 80 पीस कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। प्रभारी थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि नशीली दवा रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।