सिराथू: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में बुधवार 2 बजे पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।केंद्र के अधीक्षक डॉ मो. सऊद के निर्देशन में अस्पताल परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी है।