सिराथू: असदुल्लाहपुर में एक घर में चोरी के लिए दरवाजा तोड़ रहे चोर को घर के दो लोगों ने घेर कर पकड़ा
कोखराज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव के रहने वाले विष्णु कांत ने बताया कि मंगलवार बुधवार रात को एक शख्स घर में चोरी करने के लिए दरवाजा तोड़ रहा था।बताया कि अपने भांजे के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया है।पकड़ा गया व्यक्ति ऋतिक सराय अकिल थाना इलाके का रहने वाला है।पुलिस ने इसके पास से तमंचा कारतूस बरामद कर आर्म एक्ट में बुधवार 2:00 बजे चालान कर दिया है।