सिराथू: बवाल की आशंका में पुलिस ने सैनी पंचायत भवन के निर्माण कार्य को रुकवाया
सैनी थाना क्षेत्र और कड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सैनी गांव के पंचायत भवन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है।वर्तमान प्रधान द्वारा कई बार पूर्व प्रधान के खिलाफ मामले की शिकायत की गई है।वर्तमान प्रधान का आरोप है कि पूर्व प्रधान कब्जे की नीयत से इस सरकारी भवन में ताला लगाए हुए हैं।मंगलवार को निर्माण के दौरान पुलिस ने कार्य रुकवा दिया ताकि कोई विवाद ना हो सके।