सिराथू: कमासिन गाँव में पासी समाज द्वारा निकाली गई महाराजा बिजली पासी की शोभा यात्रा में शामिल हुए समाज के लोग
सिराथू तहसील क्षेत्र के कमासिन गांव में बुधवार को महाराजा बिजली पासी की शोभायात्रा निकाली गई है। यह शोभायात्रा पासी समाज के लोगों द्वारा निकल गई है। शोभायात्रा में महाराजा बिजली पासी की तस्वीर आगे लगाकर डीजे की धुन पर लोग नाचते हुए नजर आए हैं। शोभायात्रा बुधवार दोपहर 3:30 पर कमासिन से निकलकर आसपास के कई गांवों तक देर शाम खत्म की गई है।