जमुई: नवोदय विद्यालय के हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 नवोदय विद्यालय बरहट स्थित छात्रावास के बाथरूम में शुक्रवार को गमछा के फंदा से झूलते हुए एक छात्र का शव बरामद किया गया। सहयोगी छात्रों द्वारा फंदे से छात्र को उतारा गया और बाथरूम से निकालकर सदर अस्पताल लाया गया। तबतक छात्र की मौत हो चुकी थी। छात्र की मौत के बाद शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे आक्रोशित लोगों ने कचहरी चौक पर सड़क को जाम कर दिया