पटना ग्रामीण: पवन सिंह ने खेसारी पर कसा तंज, कहा- जिसके खिलाफ बोल रहे, उन्हीं का पैर छूकर ले रहे आशीर्वाद
अभिनेता से नेता बने खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खेसारी लाल यादव मनोज तिवारी के पैर छू कर आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पवन सिंह ने इसे लेकर कहा है कि खेसारी लाल यादव मनोज तिवारी के खिलाफ बोलते भी हैं और उनका पैर छू कर आशीर्वाद भी ले रहे हैं।