Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
No video available

#Budget2021 #सुनीता_शर्मा जी ने आड़े हाथों लिया #मोदी जी और #वित्तमंत्री को। #सुनीता_शर्मा #INC

6k views | Panchkula, Panchkula | Feb 2, 2021

MORE NEWS

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला 23 जून :  एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।

बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक पंचकूला 23 जून : एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं। बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की।  

उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा। 

उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए। 
उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो।
 
 उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। 
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #NewsUpdate #panchkula

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की। उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #NewsUpdate #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला 23 जून :  एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।

बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक पंचकूला 23 जून : एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं। बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026

ज़िला प्रशासन पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए - ओ पी सिहाग 

सरकार ओ बी सी जातियों से संबंध रखने वाले एच पी एस सी की तरफ से चुने गए  उम्मीदवारों को तुरंत नौकरी ज्वाईन करवाए। 

प्रदेश में  सरकारी विभागों में जो भी भर्ती की जाए उसमे प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ की ही भर्ती की जाए। 

पंचकूला , 23 जून  : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी  डॉक्टर किरण पूनिया तथा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने  पंचकूला में जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए सेक्टर 5 में जो धरनास्थल फिक्स किया है उसमें तुरंत प्रभाव से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जजपा नेता सेक्टर 5 में धरना स्थल पर पिछले 6 महीनों से अपनी मांगे मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे तथा पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एच पी एस सी अभ्यर्थियों से मिलकर पार्टी की तरफ से उनको पूरा समर्थन दिया तथा वहां पर नर्क जैसे हालात देख कर उपायुक्त पंचकूला से मिल कर धरना स्थल पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे ज्ञापन देने का फैसला किया। ज्ञापन सौंपते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ने उपायुक्त पंचकूला को बताया कि धरना स्थल पर जो पब्लिक टॉयलेट उपलब्ध कराए गए हैं उनकी साफ सफ़ाई का बुरा हाल है , आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई ठीक नहीं है बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी है एवं गन्दगी की भरमार है, न हीं स्वच्छ पानी एवं बिजली का कोई उचित प्रबंध है। उन्होंने उपायुक्त से  आग्रह किया कि भूख हड़ताल पर बैठे युवक - युवतियों की हालत गंभीर होती जा रही है इसलिए उनको पूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। 
जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से चर्चा करते हुए कहा कि पंचकूला प्रदेश की डीम्ड राजधानी है। हरियाणा के लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी विभागों के मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 2,4, 5, 6, 14  ,17 ,22  में स्थित हैं। पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों के कर्मचारियों से लेकर , छात्र, राजनीतिक लोग,व्यापारी, किसान, पूर्व सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों के कर्मचारियों को अपनी जायज़ मांगों के लिए उच्च अधिकारियों से मिलने  पंचकूला आना पड़ता है।उन्होंने कहा कि कई दफा सरकार या विभागों के उच्च अधिकारी उनकी जायज बात नहीं सुनते तो मजबूरन उनको शांतिपूर्वक तरीके से आन्दोलन का सहारा लेना पड़ता है।
  ओ पी सिहाग ने कहा कि कुछ सालों  पहले हर महीने में कोई न कोई धरना प्रदर्शन पंचकूला में सेक्टर 17- सेक्टर-18 की रोड़ पर  हाउसिंग बोर्ड चौक से चंडीगढ़ में जाने के लिए होने लगे थे। इन धरना प्रदर्शनो से शहर के इस मुख्य रोड़ पर जाम की स्थिति रहने लगी, जिसकी वज़ह से पंचकूला के आम लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर तत्कालीन ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सेक्टर 5 पंचकूला में हैफड भवन के पीछे खुले खाली पड़े मैदान में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन करने के लिए ज़िला प्रशासन ने  धरनास्थल बना दिया। 
  जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि लोकतंत्र में जनतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने एवं उसके लिए अपनी बात मनवाने के लिए नियमो के मुताबिक कानून के दायरे में ज़िला प्रशासन से इजाजत लेकर हर पीड़ित को धरना प्रदर्शन करने, भूख हड़ताल पर बैठने के लिए पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से पीड़ित लोग अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से मनवाने के लिए सरकार की आंखे खोलने के लिए पंचकूला धरनास्थल पर आते हैं जो कि ज़िला प्रशासन द्वारा इसी कार्य के लिए बनाया गया है।इन लोगों में पुरुष, बच्चे,महिलाएं भी शामिल होते हैं वो यहां मजबूरी में सेंकड़ों किलोमीटर दूर से आते हैं । ज़िला प्रशासन ने सेक्टर  5 में धरनास्थल तो फिक्स कर दिया परंतु यहां पर पीने के पानी, बिजली ,टायलेट ब्लॉकस,मेडिकल सहायता की कोई उचित फैसिलिटी उपलब्ध नहीं करवाई । जो लोग यहां मजबूरी में गांधी वादी तरीके से धरना प्रदर्शन करने आते हैं वो भी इस प्रदेश एवं देश के नागरीक हैं ,वो इस बारे तय किए गए मानकों को पूरा मानते हैं। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से  मांग की है कि इस धरनास्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए । यहां पर गर्मी, सर्दी एवं बारिश से बचने के लिए एक शेड का निर्माण किया जाये तथा सफ़ाई आदि की भी पूरी व्यवस्था की जाए।

ज़िला प्रशासन पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए - ओ पी सिहाग सरकार ओ बी सी जातियों से संबंध रखने वाले एच पी एस सी की तरफ से चुने गए उम्मीदवारों को तुरंत नौकरी ज्वाईन करवाए। प्रदेश में सरकारी विभागों में जो भी भर्ती की जाए उसमे प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ की ही भर्ती की जाए। पंचकूला , 23 जून : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया तथा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला में जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए सेक्टर 5 में जो धरनास्थल फिक्स किया है उसमें तुरंत प्रभाव से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जजपा नेता सेक्टर 5 में धरना स्थल पर पिछले 6 महीनों से अपनी मांगे मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे तथा पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एच पी एस सी अभ्यर्थियों से मिलकर पार्टी की तरफ से उनको पूरा समर्थन दिया तथा वहां पर नर्क जैसे हालात देख कर उपायुक्त पंचकूला से मिल कर धरना स्थल पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे ज्ञापन देने का फैसला किया। ज्ञापन सौंपते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ने उपायुक्त पंचकूला को बताया कि धरना स्थल पर जो पब्लिक टॉयलेट उपलब्ध कराए गए हैं उनकी साफ सफ़ाई का बुरा हाल है , आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई ठीक नहीं है बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी है एवं गन्दगी की भरमार है, न हीं स्वच्छ पानी एवं बिजली का कोई उचित प्रबंध है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि भूख हड़ताल पर बैठे युवक - युवतियों की हालत गंभीर होती जा रही है इसलिए उनको पूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से चर्चा करते हुए कहा कि पंचकूला प्रदेश की डीम्ड राजधानी है। हरियाणा के लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी विभागों के मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 2,4, 5, 6, 14 ,17 ,22 में स्थित हैं। पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों के कर्मचारियों से लेकर , छात्र, राजनीतिक लोग,व्यापारी, किसान, पूर्व सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों के कर्मचारियों को अपनी जायज़ मांगों के लिए उच्च अधिकारियों से मिलने पंचकूला आना पड़ता है।उन्होंने कहा कि कई दफा सरकार या विभागों के उच्च अधिकारी उनकी जायज बात नहीं सुनते तो मजबूरन उनको शांतिपूर्वक तरीके से आन्दोलन का सहारा लेना पड़ता है। ओ पी सिहाग ने कहा कि कुछ सालों पहले हर महीने में कोई न कोई धरना प्रदर्शन पंचकूला में सेक्टर 17- सेक्टर-18 की रोड़ पर हाउसिंग बोर्ड चौक से चंडीगढ़ में जाने के लिए होने लगे थे। इन धरना प्रदर्शनो से शहर के इस मुख्य रोड़ पर जाम की स्थिति रहने लगी, जिसकी वज़ह से पंचकूला के आम लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर तत्कालीन ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सेक्टर 5 पंचकूला में हैफड भवन के पीछे खुले खाली पड़े मैदान में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन करने के लिए ज़िला प्रशासन ने धरनास्थल बना दिया। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि लोकतंत्र में जनतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने एवं उसके लिए अपनी बात मनवाने के लिए नियमो के मुताबिक कानून के दायरे में ज़िला प्रशासन से इजाजत लेकर हर पीड़ित को धरना प्रदर्शन करने, भूख हड़ताल पर बैठने के लिए पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से पीड़ित लोग अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से मनवाने के लिए सरकार की आंखे खोलने के लिए पंचकूला धरनास्थल पर आते हैं जो कि ज़िला प्रशासन द्वारा इसी कार्य के लिए बनाया गया है।इन लोगों में पुरुष, बच्चे,महिलाएं भी शामिल होते हैं वो यहां मजबूरी में सेंकड़ों किलोमीटर दूर से आते हैं । ज़िला प्रशासन ने सेक्टर 5 में धरनास्थल तो फिक्स कर दिया परंतु यहां पर पीने के पानी, बिजली ,टायलेट ब्लॉकस,मेडिकल सहायता की कोई उचित फैसिलिटी उपलब्ध नहीं करवाई । जो लोग यहां मजबूरी में गांधी वादी तरीके से धरना प्रदर्शन करने आते हैं वो भी इस प्रदेश एवं देश के नागरीक हैं ,वो इस बारे तय किए गए मानकों को पूरा मानते हैं। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से मांग की है कि इस धरनास्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए । यहां पर गर्मी, सर्दी एवं बारिश से बचने के लिए एक शेड का निर्माण किया जाये तथा सफ़ाई आदि की भी पूरी व्यवस्था की जाए।

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026

जल्लाह गाँव में अशोक कुमार के घर गोगा जी जाहर वीर का बसेरा लाइव

जल्लाह गाँव में अशोक कुमार के घर गोगा जी जाहर वीर का बसेरा लाइव

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026

#Budget2021 #सुनीता_शर्मा जी ने आड़े हाथों लिया #मोदी जी और #वित्तमंत्री को। #सुनीता_शर्मा #INC - Panchkula News