कोंडागांव: 1 जुलाई से संपूर्ण देश में लागू होने वाले तीन नए कानून को लेकर सोमवार को सिटी कोतवाली में मीडिया की होगी बैठक
1 जुलाई 2024 से प्रभावशील होने वाले तीन नवीन कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में लोगों को जागरूक करने व्यापक प्रचार प्रचार हेतु थाना क्षेत्रों में बैठक आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं 1जुलाई को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना परिसर में परिचर्चा हेतु जिले की मीडिया की बैठक आयोजित की गई है।