कोंडागांव: NH-30 चिचाड़ी के पास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के फॉलो वाहन से टकराई बाइक,दो युवक हुए घायल,फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
रविवार को फरसगांव क्षेत्र के NH30 चिचाड़ी के पास भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव के फॉलो वाहन से बाइक टकरा गई।हादसे में बाइक सवार लंजोड़ा निवासी जगदेव नेताम व विनोद नेताम घायल हो गये।जिन्हें फॉलो वाहन से तत्काल उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाकर भर्ती करवाया गया।बताया जा रहा है कि किरण देव केशकाल में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे