कोंडागांव: कोंडागांव जिले के पूर्व सैनिक एवं सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 200 युवाओं ने नगर के मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा आज 30 जून को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर के मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारी और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 200 प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रत्येक रविवार को नगर के विभिन्न अलग-अलग स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।