कोंडागांव: कोंडागांव जिले में बीएड और डीएड की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न, 18 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा आयोजित
कोंडागांव जिले में डीएड और बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को जिला प्रशासन द्वारा सकुशल संपन्न करा लिया गया है। आपको बता दे कोंडागांव जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां दो सिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई। बीएड की प्रवेश परीक्षा में 3972 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2695 परीक्षार्थीयों ने भाग लिया वहीं 2277 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।