कोंडागांव: एनएच 30 चिखलपुटी में बीती रात हुए सड़क दुर्घटना के शिकार युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। बताया जा रहा है अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ था जिसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था वहीं आज रविवार को मिली जानकारी अनुसार घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है मृतक मानसिक रोग से पीड़ित था।