कोंडागांव: केरावाही में पेड़ से बाइक टकराने से उड़ीसा का एक व्यक्ति और उनकी 3 साल की मासूम बेटी हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केरावाही में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक मासूम बच्ची तथा उनके पिता बुरी तरह जख्मी हो गए है। 30 जून को मिली जानकारी अनुसार उड़ीसा निवासी संजू लहरे अपने दोस्त के साथ अपने ससुराल लंजोड़ा आया हुआ था। वही ससुराल में रह रही अपनी छोटी बच्ची को लेकर वापस उड़ीसा जा रहा था उसी दौरान केरावाही में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।