जहानाबाद: मंडई वीयर परियोजना का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, भुगतान में तेज़ी के दिए निर्देश, ₹34.28 करोड़ का हुआ भुगतान
जहानाबाद में मंडई वीयर परियोजना की प्रगति का जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने संयुक्त निरीक्षण किया। अब तक 722 रैयतों को ₹34.28 करोड़ मुआवजा दिया गया है। लंबित एलपीसी शीघ्र निर्गत करने व भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। शनिवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया।