पिपरई: पिपरई देरासा रोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, चालक की हुई मौत
पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरई देरासा रोड़ पर एक बाइक चालक ने मंगलवार को बाइक तेजी और लापरवाही से चला कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा दी जिससे सड़क दुर्घटना में आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई, मृतक की पेहचान नानोन निवासी दीपक अहिरवार के रूप में हुई है । वही उक्त प्रकरण में मंगलवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।