बाराबंकी के मसौली स्थित बांसा गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। परिवार द्वारा प्रेमिका से न मिलने देने और बाइक न देने से नाराज एक युवक, 25 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
#upnotifications #Barabanki #viralvideos #newsupdate #Masauli