बिहिया के दो दोस्तों का सफर खारदुंगला की पहाड़ियों में हमेशा के लिए थम गया। मंगलवार को नुब्रा थाना क्षेत्र में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर लद्दाख के खारदुंगला घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी पहाड़ से अचानक मलबा गिर पड़ा। दोनों उसकी चपेट में आ गए। मृतकों में जगदीशपुर-बिहिया स्टेट हाईवे-102 स्थित बिह