बिहिया नगर स्थित केशव कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के तत्वावधान में रौनियार वैश्य कमिटी बिहिया द्वारा फाग महोत्सव 2026 के तहत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोेह के प्रारंभ में दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाले अंतिम हिन्दू सम्राट व रौनियार समाज के कुलभूषण सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य (हेमू) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. का