भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के दारसागर में 11 जनवरी 2026 को हुई शोभा नामदेव की दिनदहाड़े हत्या के एक माह बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। वार्ड क्रमांक 11, दफाई नंबर 03 निवासी शोभा नामदेव का शव सिहसखार स्थित श्याम सुंदर प्रजापति के खेत में मिला था। घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।