लखनऊ में फर्जी आईपीएस का रौब गांठना पड़ा भारी
लंबी-चौड़ी पर्सनालिटी, रौबदार मूंछें, अकड़ इतनी जैसे पूरे शरीर में बख्तर का कवच पहना हो, लेकिन हरकत गली-मोहल्लों के गुंडों वाली
इसी हरकत ने फ्राड की पोल खोल दी
40 रुपए का बन फ्री में खाने के लिए दुकानदार पर IPS होने का रौब झाड़ने लगे
मगर लखनऊ के दुकानदारों को हर दूसरी गाड़ी में IAS, IPS, मंत्री और विधायक देखने की आदत है
इसीलिए फर्जी IPS साहब 40 रुपए के चक्कर में जेल चले गए
हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से कहने लगे, "मुझको सल्यूट करो।" पुलिसकर्मी बोले, "आपके पास न वर्दी है, न कुछ है, हम आपको क्यों सल्यूट करें?"
बाद म़े 40 रुपए के बन-मक्खन के चक्कर में फर्जीवाड़े की पूरी कहानी थाने तक पहुंच गई।
#follower #nonfollowers